कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

न्यूजीलैड दस विकेट से जीता

हैमिल्टन। न्यूजीलैड ने बुधवार को बांग्लादेश को एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दस विकेट से पराजित किया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 78 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबानी टीम ने जीत का लक्ष्य बिना कोई विकेट खोए 8.2 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैड की तरफ से आक्रामण ओपनर मैकुलम ने बांग्लादेश की कमजोर गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठाते हुए महज 27 गेंदों मे सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। दूसरे ओपनर पीटर इंग्राम 23 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 50 गेंदों का सामना किया और टीम को 70 गेद शेष रहते जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। इससे पहले बांग्लादेश ने तमीम इकबाल (14), मोहम्मद अशरफुल (11), आफताब अहमद (21), महमूदुल्ला (11) और रकीबउल हसन (18) के दहाई के आकडे की बदौलत से 78 रन बनाए थे। मेहमान टीम के पांच बल्लेबाज तो दस का अंक भी हासिल नहीं कर पाए। बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और उसे 18 के योग पर तमीम के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद मेहमान टीम के विकेट लगातार आउट होते रहे। बांग्लादेश की तरफ से रकीबउल ने 13 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का की मदद से सर्वाधिक 18 रन बनाए। कप्तान शकीब तीन रन बनाकर आउट हुए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें