नई दिल्ली। आर्थिक क्षेत्र में सुधार के संकतों के बीच देश का विज्ञापन उद्योग इस साल 15 फीसद ओर बढ सकता है। एक प्रमुख एजेंसी बीबीडीओं के अध्यक्ष आरके स्वामी ने यहां एक कार्यक्रम मे कहा, पिछलें साल की तुलना में निश्चित रूप से सुधार का संकेत है और भारतीय विज्ञापन उद्योग को इस साल लगभग 15 फीसद की वृद्धि दर्ज करनी चाहिए। उन्होने कहा कि वृद्धि की शुरूआत आटोमोबाइल्स, टेलीकाम, वित्तिय सर्विसेज, रीयल इस्टेट तथा अन्य सहयोगी उद्योग करेगे। उन्होने कहा कि पिछले साल कंपनियों ने वैश्विक मंदी के बीच अपने विज्ञापन खर्च के बारे में सतकर्ता बरती लेकिन अब सकारात्मकता का रूख है और इसे विज्ञापन उद्योग में वृद्धि का संकेत मानना चाहिए। स्वामी के अनुसार देश में कुल विज्ञापन खर्च लगभग 20,000 करोड रूपए है जिलमें से टेलीविजन व प्रिंट विज्ञापनों की हिस्सेदारी 16,000 करोड रूपए है।