लखनऊ 25,सितम्बर। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को राहुल गांधी का गुपचुप दौरा पसंद नही आया। यूपी पुलिस को बिना बताए प्रदेश में राहुल गांधी के दौरे को सरकार ने गंभीरता से लिया है। मायावती सरकार इसकी शिकायत गृह मंत्रालय से करेगी। राहुल बुधवार को प्रदेश सरकार और राजनीतिक दलों को हैरान करते हुए सूखे और बाढ से पीडित जिलों का जल्दी-जल्दी दौरा किया। इस दौरे की जिला प्रशासन को भी खबर नहीं थी। राहुल के दौरे की पार्टी और प्रशासन दोनों ने पुष्टि नही की थी। अपराह्लन लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद राहुल का काफिला अमेठी या रायबरेली के परंपरागत क्षेत्रों के बजाए नए रास्ते की ओर रवाना हो गया। उन्होंने बाराबंकी का रूख किया। बाराबंकी के रामगनर में उन्होंने जनता के बीच जाकर दुख-दर्द पूछा। राहुल गांधी ने बताया कि बहुत जल्दी ही प्रदेश से बिजली,सडक व पानी की मूलभूत समस्यांए हल होगी। राहुल का काफिला जरवल रोड से बहराइच की ओर आगे बढ गया। आश्र्यजनक बात है कि बहराइच के जिला प्रशासन को भी राहुल के दौरे की खबर नहीं थी।