कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वैनिटी वैन में फंसी नारायणी

मुंबई। पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री फिल्मिस्तान स्टूडियों में ओम पुरी, नीना गुप्ता ओर परेश रावल के साथ अपनी बॉलीवुड डेब्यू ना घर के ना घाट के फिल्म के एक गाने की शूटिंग कर रही थीं। सूत्रों केअनुसार, जब सभी लोगों के सेट पर पहुंचने के बावजूद नारायणी सेट पर नहीं आई, तो उन्होंने सोचा कि वह चेंज कर रही है। तभी नारायणी ने असिस्टेंट डायरेक्टर को फोन किया कि वह वैनिटी वैन में फंस गई है। तुरंत यूनिट के लोग नारायणी की वैनिटी वैन के पास पहुंचे और दरवाजा खोलने की कोशिश की। एक आदमी किसी चाबी बनाने वाले को बुलाने गया, लेकिन कोई इंतजाम नहीं हो सका। आखिरकार कू्र मेंबर्स ने वैन का शीशा तोडकर नारायणी को बाहर निकाला। नारायणी ने बताया, यह एक बेहद डरावना एक्सपीरियंस था। और तो और वैन के एसी ने भी काम करना बंद कर दिया था। मैं बेहद डर गई थीं, लेकिन यूनिट के लोग कॉल करके मेरी हिम्मत बंधाते रहे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें