नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय रेलवे वित्त कारपोरशन (आईआरएफसी) को 5000 करोड रूपए के कर मुक्त बांड जारी करने की अनुमति दे दी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार आईआरएफसी यह राशि सार्वजनिक निर्गम या अन्य माध्यमों से 31 मार्च 2010 तक जुटाएगा। कंपनी ने इस गैर परिवर्तनीय बंाड पर 6.50 फीसद से लेकर 7.25 फीसद तक ब्याज मिलेगा। इसके अतिरिक्त वित्त मंत्रालय ने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) को भविष्य निर्माण बांड को भी अनुमोदित कर दिया है। शून्य ब्याज वाला यह बांड 10 वर्षो के लिए जारी किए जांएगे। ये बांड 31 मार्च 2010 तक जारी किए जा सकेंगे। इसके तहत नाबार्ड 95 लाख 20 हजार बांड जारी करेगा और परिपक्वता पर प्रति बांड राशि 20 हजार रूपए होगी। इस बांड पर आय पर कर लगेगा।