कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नक्सलियों ने झारखण्ड में रेल पटरी उ़डाई

रांची। नक्सलियों ने सोमवार त़डके राज्य के गिरीडीह जिले में विस्फोट कर रेल की पटरियां उ़डा दी। इसकी वजह से 30 रेलगाç़डयों का परिचालन बाधित हुआ है। धनबाद रेल डिविजन के जनसंपर्क अधिकारी अमरेंद्र दास ने बताया, ""नक्सलियों ने त़डके 1.50 बजे करमाबांध के निकट रेल की पटरियां उ़डा दी।
इसकी वजह से तीन राजधानी एक्सप्रेस सहित 30 रेलगाç़डयों का परिचालन बाधित हुआ है।"" विस्फोट के चलते जिन रेलगाç़डयों का परिचालन प्रभावित हुआ है उनमें हाव़डा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस, एलटीटीई-हटिया एक्सप्रेस और गंगा-सतलुज एक्सप्रेस प्रमुख हैं। दास ने कहा कि रेल पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा है। उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने अपने नेता चेरूकुरी राजकुमार ऊर्फ आजाद की हत्या के विरोध में सात राज्यों में 48 घंटे के बंद का आह्वान किया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें