कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अब चैक का काम भी करेगा मोबाइल फोन

लदंन। अब चैक और क्रेडित कार्ड के इस्तेमाल की जगह लेनदेन मोबाइल फोन से भी किया जा सकता है। ब्रिटेन में 2018 तक चैक का इस्तेमाल बंद करने के फैसले के बाद आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मोबाइल की मदद से रूपयों के लेनदेन वाली प्रोद्योगिकी का विकास किया गया है। इस प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से लोग रूपयों का सुरक्षित लेन-देन कर सकेंगे।
आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफैसर बिल रास्कों और उनकी टीम ने इस नई प्रोद्योगिकी का विकास किया है, इसका इस्तेमाल लोगों से लोगों के बीच, दुकानों और रेस्तरांओं में ,वेंडिंग मशीनों के अलावा आनलाइन या टेलीफोन पर बातचीत करने में किया जा सकता है। ब्रिटेन भुगतान परिषद ने घोषणा की भुगतान के और भी प्रभावी तरीकों को सामने लाने की कोशिशों के तहत अक्टूबर, 2018 से चैक का इस्तेमाल नही किया जाएगा। वित्तीय संस्थाओं की नुमाइंदगी करने वाले इस परिषद ने 350 साल पुराने चैक सिस्टम को खत्म करने के पक्ष में मतदान किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें