कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्रोड्यूसर पर छेडछाड का आरोप मामला दर्ज

मुंबई, 29 अगस्त। मुंबई में देर रात एक एलबम की लॉन्चिंग के मौके पर एक प्रोड्यूसर पर पॉप सिंगर से छेडखानी का मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद प्रोड्यूसर को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि अंघेरी के आइम एंड अगेन हॉल में एक एलबम की लॉन्चिका कार्यक्रम चल रहा था। इस मौके पर प्रोड्यूसर अशोक खुल्लर पर शराब का नशा यूं हावी हुआ कि वह स्टेज पर पहुंच गए। शराब के नशे में घूत्त प्रोड्यूसर ने महिला पॉप सिंगर के साथ छोडछाड शुरू कर दी, जिसके बाद पार्टी में हंगामा खडा हो गया। पीडित ने प्रोड्यूसर के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकासत दर्ज करायी है। पुलिस ने खुल्लर के खिलाफ घारा 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रोड्यूसर अशोक खुल्लर फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ चल रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें