कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लिवरपूर क्लब नहीं खरीद रहे : मुकेश अंबानी

नई दिल्ली। मुंबई अंबानी ने इस खबर से इंकार किया है कि वो लिवरपूल फुटबॉल क्लब खरीदने की दौड में शमिल है। हाल ही में ब्रिटिश अखबार द टाइम्स ऑफ लंदन में ये खबर थी कि भारत दो बडे उद्योगपति, मुकेश अंबानी और सहारा सुब्रत रॉय लिवरपूल क्लब में 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने का मन बना चुके है। हालांकि रिलायंस के प्रवक्ता सुदीप पुरकायस्थ का कहना है कि ये रिपोर्ट बिल्कुल गलत है और हम इसका पूरी तरह खंडन करते है। अखबार के अनुसार दुनिया के सातवें सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी और सहारा के प्रमुख सुब्रतों रॉय दोनों ने मिलती जुलती बोली लगाई है।
लिवरपूल पर 23 करोड 70 लाख पांउड का कर्ज है जिसे चुकाने के लिए क्लब अपनी 51 प्रतिशत हिस्सेदार बेच रहा है। फिलहाल अमेरीका के जार्ज जिलेट और टॉम हिक्स इसके मालिक है जिन्होंने फरवरी 2007 में यह क्लब खरीदा था। रिपोर्ट की माने तो सुब्रत रॉय की इस क्लब में दिलचस्पी अधिक लगती है। हालांकि कंपनी के प्रवक्ता अभिजीत सरकार सरकार का कहना है कि हम अभी इस मुद्दे पर कोई बयान देने की स्थिति में नहीं है। लिवरपूल के प्रमुख क्रिस्टियन पर्सलो ने इस खबर का खंडन किया है लेकिन अखबार के अनुसार ये प्रक्रिया नवंबर में ही शुरू हो गई थी। जिलेट और हिक्स के बीच बढते मतभेदों के कारण ये अफवाहे तेज हो गयी है कि क्लब किसी खरीददार की तलाश में है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें