कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मल्लिकार्जुन मंसूर की जन्मशती पर श्रद्धांजलि समारोह

नई दिल्ली। शास्त्रीय संगीतकार मल्लिकार्जुन मंसूर की जन्मशती के अवसर पर यहां 24 से 26 सितम्बर तक तीन दिवसीय संगीत समारोह का आयोजन होगा जिसमें सितार वादक रविशंकर सहित अन्य प्रमुख संगीतकार हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर साहित्यकार अशोक वाजपेयी, पी.एल. देशपांडे और अम्लान दासगुप्ता, संगीत के जानकार एस. कालिदास और प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय भी मौजूद रहेंगे।

शताब्दी संगीत समारोह की मेजबानी मल्लिकार्जुन मंसूर के बेटे राजशेखर मंसूर व वादक प्रियदर्शिनी कुलकर्णी, उल्हास काशाल्कर और बिस्वजीत रॉय चौधरी करेंगे। "रिमेम्बरिंग मंसूर: वड्र्स एंड टेक्स्ट" के नाम से आयोजित इस समारोह में मंसूर के एक साक्षात्कार का वीडियो भी दिखाया जाएगा और उनकी विभिन्न प्रस्तुतियों के कुछ अंश भी प्रदर्शित होंगे। मंसूर का जन्म कर्नाटक के धारव़ाड में 1910 में हुआ था। वह "ख्याल" शैली के शास्त्रीय संगीतकार थे। वह संगीत के जयपुर-अतरोली घराने से थे। उन्हें 1970 में पद्मश्री, 1976 में पद्मभूषण और 1992 में पद्मविभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। मल्लिकार्जुन मंसूर शताब्दी समिति, श्रीराम भारतीय कला केंद्र और न्यू एज फाउंडेशन संगीत समारोहों का आयोजन कर रहे हैं। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे और भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (आईसीसीआर) के अध्यक्ष करन सिंह संगीत समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर "मंसूर इन कैमरा" नाम से इंडिया हैबिटेट सेंटर की एक्सपेरीमेंटल आर्ट गैलरी में मंसूर की तस्वीरों की प्रदर्शनी आयोजित होगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें