सुशील राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कडी मेहनत कर रहे है
Feb 10, 2010 8:35 PM
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में इन दिनों राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए पहलवानों का प्रशिक्षण चल रहा है। शिविर में देश भर के कई पहलवान है। लेकिन पदक की उम्मीदों में सभी की नजरों बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने वाले सुशील कुमार पर आ टिकती है। सुशील राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का झंडा बुलंद करने के लिए यहां दिन-रात मेहनत कर रहे है। सुशील का कहना है कि हमारा अभ्यास बहुत अच्छा चल रहा है। कोच ने हमें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जो कार्यक्रम बनाए दिए है उस पर हम अमल कर रहे है। राष्ट्रमंडल खेलों के अखाडे में सुशील का हमेशा ही दबदबा रहा है। सुशील ने 2003, 2005 और 2007 में स्वर्ण पदक जीता है। 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सारी उम्मीदें सुशील कुमार के कंधो पर ही है। ऎसे में वो इन उम्मीदों पर खडे उतरने के लिए खूब मेहनत कर रहे है और उनके कोच भी उनका बखूबी साथ दे रहे है।