भारत समाचार
मोदी ने कहा ईसीबी अपने कार्यक्रम में फेरबदल करे

मोदी ने बुधवार को घोषणा की थी कि इस साल की चैपियन लीग 10 से 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी। हालांकि इसके आयोजन स्थलों पर फैसला अभी तक नहीं किया गया है। इसकी तारीखे इंग्लैड की काउंटी चैपियनशिप और इसकी नई 40 ओवर की लीग के साथ पडी रही है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनकी (इंग्लैड की) वनडे सीरीज भी इसी दौरान पडेगा। ईसीबी ने एक बयान में कहा कि चैपियंस लीग की तारीखों को अंतिम रूप देने से पहले उनकी बातचीत नहीं की गई, लेकिन मोदी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।
मोदी ने कहा कि सह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि चैपियंस लीग की संचालन परिषद के सदस्य डिन किनो ईसीबी के मुख्य कार्यकारी डेविड कोलियर से दिसंबर 2009 से लगातार संपर्क में थे। ईसीबी इस बात से काफी नाराज है कि चैपियंस लीग उसके दोनों घरेलू टूर्नामेंट के साथ पड रही है, इसके बारे में मोदी ने सुझाव दिया कि वह इन्हें (घरेलू टूर्नामेंट को) थोडा पहले कर सकता है। मोदी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ईसीसी अपने घरूलू टूर्नामेंट को थोडा पहले आयोजित कर लेगा और अपने कार्यक्रम में थोडा फेरबदल कर इस टूर्नामेंट में शिरकत कर लेगा।
उन्होंने कहा कि टी-20 लीग का कार्यक्रम तय करना हमेशा एक पेचीदा काम रहता है और इसके लिए भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) को भी ध्यान में रखना होता है।




















