कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारतीय कंपनियां ज्यादा भरोसेमंद

नई दिल्ली। एक सर्वेक्षण में भारतीय कंपनियां सबसे भरोसेमंद कंपनियों के रूप में उभरी हैं जिसमें पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के मामले में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां अव्वल रही हैं। वैश्विक जनसंपर्क कंपनी एडलमैन के ट्रस्ट बैरोमीटर सर्वेक्षण के मुताबिक, भारत में स्थित कंपनियों में देश के लोगों का सबसे अधिक भरोसा है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश कंपनियों में भारत के 78 फीसद लोगों ने भरोसा जताया, जबकि मेक्सिको में 63 फीसद लोगों ने वहां की कंपनियों में भरोसा जताया है। यूएई में स्थानीय कंपनियों में भरोसा करने वाले लोग 52 प्रतिशत हैं। एडलमैन ने यह सर्वेक्षण 22 देशों में 25 से 34 वर्ष और 35 से 64 वर्ष की आयु वर्ग के 4,875 लोगों के बीच कराया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें