लखनऊ। छोटे राज्यों की मांगों को लेकर अमरसिंह गुरूवार को आजमगढ में दूसरे राज्यों के कई नेताओं के साथ बडा जमावडा करने जा रहे हैं। इस जमावडे में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन समाजवादी पार्टी के निष्कासित नेता अमर सिंह के पैतृक गांव में कंप्यूटर और अंग्रेजी सिखाने वाले केंद्र का उद्घाटन करेंगे। अमिताभ अपनी सांसद पत्नी जया बच्चन और रामपुर की सांसद जया प्रदा के साथ सिंह के पैतृक गांव जाएंगे और वहां कंप्यूटर केंद्र का उद्घाटन के बाद एक रैली को संबोधित करेंगे तथा साथ ही उनके भविष्य की रणनीति का भी खुलासा करने की संभावना है। अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी की नीतियों के उलट कंप्यूटर और अंग्रेजी को बढावा देने की घोषणा की है।