बेंगलूरू। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय शुक्रवार को प्रियंका अल्वा से शादी करने जा रहे है। प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा और समाज सुधारक नंदिनी अल्वा की बेटी है।
सूत्रों ने बताया कि दोनों परिवारों के नजदीकी मित्रों और रिश्तेदारों ने बुधवार रात दूल्हा-दुल्हन के साथ मिल कर खुशियां मनाई। समारोह में खूब नाच गाना हुआ और सारे रिश्तेदार जमकर झूमें। इस अवसर पर पूरी सजावट सुरूचिपूर्ण और अव्वल दर्जे की थी। सभी सजावटी समान शाही नीले रंग से रंगा हुआ था।
भारत समाचार
आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे विवेक





















