मुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को बढत के साथ खुले। बाजार खुलते ही बीएसई का सेंसेक्स 17,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। एनएसई का निफ्टी भी 5,100 के ऊपर चला गया। सुबह 9:10 बजे बीएसई का सेंसेक्स 106 अंक की बढत के साथ 17,078 पर और एनएसई का निफ्टी 31 अंक की तेजी के साथ 5,111 पर कारोबार कर रहा है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.66 प्रतिशत की मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.73 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.86 प्रतिशत की बढत है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में तेजी का रूख है। सबसे ज्यादा मजबूती रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.2 प्रतिशत ऊपर है। सेंसेक्स के 27 शेयरों में तेजी का रूख है जबकि 3 शेयरों में गिरावट का रूख है।