नई दिल्ली। अमरीकी मुद्रा डॉलर की भांति अब रूपए पर भी प्रतीक चिन्ह अंकित होगा। इस प्रतीक चिन्ह को उदय कुमार डिजाइन किया है, जिस पर पांच सदस्यीय कमेटी ने मुहर लगा दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने गुरूवार को यहां कहा कि नया प्रतीक चिन्ह हमारी मुद्रा को दूसरे देशों की मुद्रा से अलग कर सकेगा।
यह भारतीय मुद्रा की पहचान है। इसकी सभी देशों में स्वीकार्यता होगी। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हम लोग इसे अपना लेंगे, तब इसे अपने देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित कर देंगे। मालूम हो कि भारतीय रूपए के चरित्र को बरकरार रखने के लिए इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दी गई है। आईआईटी पोस्ट ग्रेजुएट डी. उदय कुमार ने भारतीय रूपए को नई पहचान दी है। उन्होंने रूपए का सिम्बल तैयार किया है। रूपए का प्रतीक चिन्ह देवनागरी रा और रोमन शब्द आर का मिश्रण है। इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए तीन हजार एंट्रीज आई थी, जिसमें पांच को चुना गया था। उसमें डी. उदय कुमार द्वारा बना गया सिम्बल चुना गया।
भारत समाचार
डालर और पौंड की तरह होगी अब रूपये की अंतर्राष्ट्रीय पहचान





















