कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हर मोर्चे पर विफल रही संप्रग सरकार: गडकरी

हैदराबाद। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आंध्र प्रदेश की तीनदिवसीय यात्रा पर आए गडकरी ने यहां कहा, ""संप्रग द्वितीय के पहले साल का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है। इस दौरान सभी मोर्चो पर उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।"" उन्होंने व्यंग्य भरे अंदाज में कहा, ""इस एक साल के दौरान संप्रग सरकार की उपलब्धि यही रही कि वह महंगाई पर लगाम नहीं कस सकी, आम आदमी पूरी तरह त्रस्त रहा, किसानों की आत्म हत्याएं जारी रहीं और बेरोजगारी बढ़ती गई।"" गडकरी ने केंद्र सरकार से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देने, कृषि विकास और कृषि संसाधनों के लिए उपयुक्त कोष उपलब्ध कराने, जल व नदी परियोजनाओं का काम युद्ध स्तर पर निपटाने और खाद्य पदार्थो के कुशल प्रबंधन की मांग की। उन्होंने इस अवसर पर आंध्रप्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी आडे़ हाथों लिया और कहा कि सभी प्रमुख मुद्दों पर सत्ताधारी कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व बंटा हुआ है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें