कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

2013 में वापसी के संकेत दिए पोंटिग ने

लंदन, 24 अगस्त। इंग्लैंड की सरजमी पर लगातार दूसरी बार एशेज गंवाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने गहरी निराशा जताई है। रिकी पोंटिंग भले ही करियर के खराब दौर से गुजर रहे हो, लेकिन उन्होंने 2013 श्रृंखला में वापसी करके इन दोनों शिकस्त की भरपाई का संकेत दिया। पोंटिंग ने ओवल टेस्ट में 197 रनों की करारी हार के बाद कहा कि मैं इस समय अपने आप को बहुत हताश महसूस कर रहा हूं। इंग्लैंड की घरती पर लगातार दो एशेज हारने वाला मैं सिर्फ दूसरा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हूं। मेरे लिए इससे बडी निराशा की बात और क्या हो सकती है। वर्ष 2013 की श्रृंखला के दौरान 38 बरस के होने वाले पोंटिंग ने कहा कि वह इस शिकस्त को प्रेरणा के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते है। पोंटिंग ने कहा कि वह स्वदेश वापसी पर कुछ कडे सवालों का जवाब देने की तैयारी कर रहे है।
उन्होंने कहा कि स्वदेश लौटने पर मुझे कुछ सवालों का जवाब देना होगा। आप जब भी मैच और श्रृंखला इस तरह गंवाते है, तो आपको ऎसा करना पडता है, यह आपके काम का हिस्सा है। पोंटिंग ने कहा लेकिन मैंने कभी अपनी क्षमताओं पर शक नही किया। जब मैंने बैगी ग्रीन पहनी हो तो मैंने कभी ऎसा नही किया। मैंने हमेशा मैदान पर उतरकर सर्वश्रेष्ठ तरीके से चुनौतियों का सामना किया।
 पोंटिंग ने इस हार के लिए विशेष तौर पर किसी को जिम्मेदार ठहराने से इंकार करते हुए कहा कि कप्तान के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी थी, कि वह टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराएं। उन्होंने कहा कि शेन वार्न और ग्लेन मैग्राथ जैसे महान खिलाडियों के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अब भी पुनर्गठन की प्रक्रिया से गुजर रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें