बर्लिन, 25 अगस्त। दुनिया के सबसे तेज घावक जमैका के उसैन बोल्ट अब लंबी कूद स्पर्घा मे भी किस्मत आजमाना चाहते है। बोल्ट ने अपने कॉच से कहा है कि वह 100, 200 और 400 मीटर रिले के अलावा अब लंबी कूद में हिस्सा लेकर "महानतम" एथलीट बनने की इच्छा रखते है। बोल्ट ने कहा कि मैने अपने कॉच से कहा है कि संन्यास लेने से पहले मै लंबी कूद में भी किस्मत आजमाना चाहता हूं। मै लंबी कूद मे अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं । यही कारण है कि मैने अपने कोच के इस संबंघ में तैयारी शुरू करने को कहा है। बोल्ट ने जर्मनी में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियशिप में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने 100 तथा 200 मीटर में विश्व रिकार्ड कायम करने के अलावा 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्घा में भी पहला स्थान हासिल किया। बोल्ट ने पिछले साल चीन की राजघानी बीजिंग मे आयोजित ओलंपिक खेलों में विश्व रिकार्ड के साथ तीन स्वर्ण पदक जीते थे। ऎसा करने वाले वह विश्व के पहले एथलीट बन गए है।