नई दिल्ली 25, अगस्त। केन्द्रीय मानव संसाघन मंत्री कपिल सिब्बल ने देश के समस्त बोर्डो से कहा कि वे विज्ञान और गणित का समान पाठ्यक्रम बनाने के लिए अगले तील साल में ठोस प्रारूप तैयार करे। उन्होंने इस कार्य को विश्वविद्यालयों में दाखिलें के लिये कॉमन टेस्ट व्यवस्था शुरू करने के लिए जरूरी बताया है। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रभाषा हिंदी की पैरवी करते हुए इसे सभी स्कूलों में पढाने पर जोर दिया है। सिब्बल ने विज्ञान व गणित में समान पाठयक्रम की वकालत भी की। उन्होंने कहा, "देश में 41 बोर्ड हैं। एक राज्य में चार-चार बोर्ड आखिर क्यों होने चाहिए। हमें बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए।"