भारत समाचार
टी-20 से कोई खतरा नहीं : भज्जी

हरभनज चाहते है कि भारत को इंग्लैड के हाथो 1-2 से एशेज सीरीज गंवाने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम के नंबर एक स्थान से हटने के मौके का फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा हमने काफी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है क्योकि हमारा कार्यक्रम ही ऎसा है। हम श्रीलंका का 2-1 हराने के बजाय 3-0 से शिकस्त देकर नंबर एक स्थान हासिल कर सकते है। हरभजन बोले कि महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले के अवकाश लेने से उनके उत्तराघिकारी के रूप में अमित मिश्रा के पास खुद को स्थापित करने का मौका है। अनिल भाई के साथ गेंदबाजी करने में मजा आता था। इतना ही नहीं मैने उनसे काफी कुछ सीखा। उनके संन्यास ने अमित मिश्रा को इस स्तर पर सफल होने का मौका प्रदान किया है।



















