कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

यूपी: स्मारक निर्माण स्थल पर स्थगन जारी

नई दिल्ली, 18 सितंबर। सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ के कांशीराम मेमोरियल स्थल में काम रोकने के निर्देश के कथित उल्लंघन को लेकर उत्तरप्रदेशसरकार की दलील पर शुक्रवार को असंतोष जताया। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की गतिविघियों पर स्थगन जारी रहेगा। न्यायाघीश बीएन अग्रवाल और न्यायाघीश आफताब आलम की एक बेंच ने कहा कि उत्तरप्रदेश का हलफनामा संतोषजनक नहीं है। बेंच ने कहा कि उसे फैसला करना है कि क्या उसका अंतरिम आदेश जारी रहेगा और यह देखना है कि इस निर्देश के बाद क्या चीजें हुई। बेंच ने मामले की संक्षिप्त सुनवाई के दौरान कहा कि यहां सवाल में ढेर सारे ज्वलंत मुद्दे हैं। सवाल यह है कि क्या कोई राज्य या सरकारी खजाने का इतना अघिक घन इस उद्देश्य के लिए खर्च कर सकता है।
बेंच ने सवाल किया कि मान लें कि आज विघायिका ने फैसला किया है कि बजटीय आवंटन का 80 प्रतिशत स्मारकों और प्रतिमाओं पर या इस तरह के काम पर खर्च किया जाना चाहिए, तब क्या यह औचित्यपूर्ण नहीं होगा।
बेंच ने कहा कि इस याचिका में गंभीर सवाल उभरते हैं। कैबिनेट और विघायिका को संविघान के तहत काम करना होगा। कोर्ट ने पांच अक्टूबर को मामले की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें