कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एथलेटिक्स खिलाडी बनी कॉलगल

रायपुर, 26 अगस्त। राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स में रजत पदक जीतने वाली 26 वर्षीय महिला खिलाडी निशा शेट्टी को भूख ने इतना मजबूर कर दिया कि उसे वेश्यावृत्ति को मजबूर होना पडा। रायपुर के देवेन्द्रनगर इलाके से वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अदालत ने उसे 10 हजार रूपए के मुचलके पर जमानत पर रिहा की सहमति दी थी। लेकिन वह जमानत राशि नहीं चुका पाने के कारण निशा अब भी जेल में है।
रायपुर के सहायक पुलिस अघीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि निशा शेट्टी असम निवासी है। 1998 के राष्ट्रीय खेलों में असम का प्रतिनिघित्व करते हुए ऊंची कूद में रजत जीत चुकी है। उसका पति सुनील शेट्टी भी राष्ट्रीय स्तर पर खिलाडी था। वर्ष 2007 में पति की मौत के बाद वह कर्ज में डूब गई। बेरोजगारी के चलते नौकरी की तलाश मेकरीब एक वर्ष पहले वह मुंबई चली गई थी। वहां वेश्यावृति के चंगुल में फंस गई थी। कुछ व्यवसाइयों ने 50 हजार रूपए में उससे 15 दिन का सौदा किया था। जिस कारण वह मुंबई से रायपूर आई थी।
छत्तीसगढ ओलंपिक संघ के संरक्षक विघान मिश्रा ने कहा कि इस खिलाडी की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व है। भारतीय ओलंपिक के संघ संयुक्त सचिव बशीर अहमद खान ने कहा है कि "हम एक प्रतिभाशाली महिला को नौकरी नहीं दिलाई सकते तो संसद में महिलाओं के आरक्षण और महिला सशक्तीकरण की सारी बाते बेमानी है।"

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें