भारत समाचार
दूसरे तीव्रतम धावक टायसन गे

बोल्ट ने गत महीने बर्लिन विश्व एंथलेटिक्स चैपियनशिल के दौरान 9.58 सैकेंड का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन गे ने दौड में जो समय निकाला है वह बोल्ट द्वारा गत वर्ष बीजिंग ओलंपिक खेलों के दौरान लिये गये 9.69 सैकेंड के बराबर है। महिलाओं की 100 मीटर स्पर्द्धा में भी अमेरीका का जलवा रहा। अमेरीका की कामिलिटा जेटर ने 10.64 सैकेंड का समय निकालकर महिलाओं की 100 मी दौड का दूसरा सर्वश्रेष्ठ निकाला। इस मामले में उन्होंने मैरियन जॉस (10.65 सैंकेड) को तीसरे स्थान पर घकेल दिया। यह रिकार्ड ग्रिफिथ जायनर के नाम पर है जिन्होंने 10.49 सैंकेड का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला था।




















