लंदन, 27 अगस्त। ऎतिहासिक एशेज खिताब जीतने के निर्णायक भूमिका निभाने वाले इंग्लैड के छह खिलाडी इस श्रृंखला के बाद एकदिवसीय मैच खेलने के लिए आयरलैड जाने को लेकर खफा है। सूत्रों के अनुसार एंड्रयू स्ट्रास के आराम करने के निर्णय के बाद कप्तान बनाये गये पाल कोनिंगवुड, जोनाथन ट्राट, मैट प्रायर, स्टुअर्ट ब्राड, ग्रीम स्वान और जेम्स एंडरसन इसलिए नाखुश है। क्योंकि उन्हें एशेज श्रृंखला जीतने के बाद इसी सप्ताह एकदिवसीय मैच खेलने के लिए यात्रा करनी पडेगी। प्रायर ने कहा कि ये ठीक नहीं है लेकिन सभी खिलाडी इस मैच में खेलने के लिए घ्यान केन्द्रित कर रहे है। इन क्रिकेटरों का आगामी कार्यक्रम बहुत व्यस्त है। उन्हें चैम्पियंस ट्राफी के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 एकदिवसीय और 2 टी-20 मैच खेलने है।