कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अश्लिल सी.डी. प्रकरण में डॉक्टर हिरासत में

रायपुर, 28 अगस्त। पुलिस ने दवाखाने में मरीजों की अश्लील सी.डी. बनाने के आरोप में एक होम्योपैथीक डॉक्टर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रायपुर जिले के खरोरा थाना के अंर्तगत अडसेना गांव की सरंपच पति द्वारा कि गई शिकायत के बाद पुलिस द्वारा दवाखाने पर छापा मारकर सी.डी., पेनड्राईव, कम्प्यूटर एवं आपत्तिजनक समान बरामद किया है। महिला मरीजों को इलाज के बहाने आरोपी डॉक्टर आशीष शर्मा (35) अश्लील फोटोग्राफी व रिकार्डिग करता था। फोल्डर खोलने पर पता चला कि आरांपी ने कई महिला मरीजों की अश्लील फिल्म बनाई थी। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी डॉक्टर ने बताया कि ये सब वे शोक से करते है और पिछले 2-3 सालों से वे इस हरकत को अजांम दे रहे है। अब तक तीन महिला स्टाफ सहित पांच महिलाओं की अश्लील सी.डी बनाई है। पुलिस इस बात की जानकारी कर रही है। सी.डी. को बाजार में बेचा गया है या नहीं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें