भारत समाचार
देश में 2050 के बाद भी ऊर्जा की कमी: काकोडकर

काकोडकर ने कहा देश में विकास की रफ्तार काफी तेज है। देश में बिजली का उत्पादन काफी बढेगा और उसमें परमाणु का भी योगदान बढेगा। उस दिशा में भी प्रयास जारी है। दूसरी ओर हमारी ऊर्जा की आवश्यकताएं इतनी ज्यादा है कि अनुमान के अनुसार 2050 तक बिजली का उत्पादन 10 गुना हो जाएगा, उसके बाद भी कमी बनी रहेगी। पोखरण दो को लेकर छिडी बहस पर उन्होंने कहा कि वह परीक्षण पूरी तरह सफल था, और आज हम उससे कही आगे निकल गए है।




















