मुम्बई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी दूसरी तिमाही की मौद्रिक समीक्षा के प्रमुख बिंदु निमAलिखित हैं:
-रेपो दर में 25 आधार अंकों की वृद्धि, 6.25 फीसदी हुई
-रिवर्स रेपो दर में 25 आधार अंकों की वृद्धि, 5.25 फीसदी हुई
-नकद आरक्षित अनुपात और सांविधिक तरलता अनुपात अपरिवर्तित
-चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर अनुमान 8.5 फीसदी बरकरार
-दरों में वृद्धि मामूली है और इससे विकास प्रभावित नहीं होगा
-वर्तमान महंगाई दर अब भी अधिक। इसे चार से साढ़े चार फीसदी के बीच लाने का लक्ष्य
-अच्छी मानसून के बाद खाद्यान्न की ऊंची कीमतों के कारण खाद्यान्न महंगाई की संरचना को लेकर चिंता
-जनवरी 2011 तक नए बैंकों के लिए लाइसेंस के बारे में दिशा-निर्देश आएगा
-अगली अर्द्ध तिमाही समीक्षा 16 दिसम्बर को जारी होगी
-तीसरी तिमाही मौद्रिक समीक्षा 25 जनवरी को जारी होगी
भारत समाचार
मौद्रिक समीक्षा नीति के प्रमुख बिंदु





















