ब्राजीलियाई बंदर चोरी मामला: शिकंजे में मास्टरमाइड
Aug 29, 2009 9:21 PM
रायपुर, 30 अगस्त। कोलकाता के अलीपुर चिडियाघर से चोरी किए गये आठ विदेशी बंदरों की छतीसगढ से बरामदगी के साथ ही पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी सुजय दास उर्फ बाबुई बंगाली को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस ने बाबुई को नागर बाजार से शनिवार शाम को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी छतीसगढ पुलिस से मिली सूचना पर की गई। बताते चलें कि छतीसगढ के दुर्ग जिले की पुलिस ने लगभग एक पखवाडे पहले अलीपुर चिडियाघर से चोरी हुए दुर्लभ प्रजाति के आठ में से सात ब्राजीलियाई बंदरों को शुक्रवार को बरामद कर लिया था। एक बंदर की चोरी के बाद मौत हो गई थी। दुर्ग जिले की पुलिस ने ग्राहक बन कर बंदरों को खरीदने का सौदा 35 लाख रूपये में किया और आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।