नई दिल्ली, 28 अगस्त। दिल्ली के करावल नगर में संतोष शर्मा कांग्रेस महिला मण्डल उपाघ्यक्ष की हत्या हो गई है। संतोष बुर्जग महिला थी जो अपने पति के देहान्त के बाद घर पर अकेली रहती थी। उसका एक परिचित कल खाना लेकर जब उसके घर पहुचा तो संतोष को जमीन पर पडा देख कर दंग रह गया। उसने इसकी सूचना पडोसियों को दी। पडोसियों द्वारा पुलिस को बुलाने पर पुलिस हत्यारो का सुराग जुटाने में जुटी है। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि हत्या लूट के इरादे से की गई।