कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोच गैरी कस्र्टन का कार्यकाल बढा

बेंगलूर, 31 अगस्त। गैरी कास्र्टन 2011 विश्व कप तक टीम इंडिया के कॉच बने रहेंगे। इसे भारतीय टीम के मैदान पर अच्छे प्रदर्शन के ईनाम के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कस्र्टन का कार्यकाल उपमहाद्वीप में होने वाले 2011 विश्व कप बढा दिया है। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व बल्लेबाज के नेतृत्व में टीम इंडिया लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सभी खिलाडी भी कस्र्टन के रवैये से प्रसन्न नजर आ रहे है। बीसीसीआई कस्र्टन पर मिले खिलाडियों के फीडबैक से पूरी तरह संतुष्ट है। इस दौरान बोर्ड ने गैरी की कोचिंग में टीम इंडिया के प्रदर्शन को भी खासी तवज्जा दिया है। कस्र्टन का कार्यकाल अगल साल मार्च मे समाप्त होना था।
उनके बाढे हुए कार्यकाल पर अंतिम मुहर 24 सिंतबर को मुंबई में होने वाली वार्षिक आम सभा की बैठक में लगने की उम्मीद है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें