कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आस्ट्रेलियाई टीम का पतन शुरू : हरभजन सिंह

नई दिल्ली, 25 अगस्त। भारतीय टीम के महान स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि आस्ट्रेलियाई टीम की आक्रमण पंक्ति में टेस्ट मैचों में किसी टीम को दो बार आउट करने की क्षमता नहीं रह गई है। एशेज श्रृंखला में इंग्लैड के हाथों आस्ट्रेलिया की हार पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए हरभजन ने सबसे पहले मीडियाकर्मियों को जीत की बघाई दी और साथ ही रहा कि विश्व क्रिकेट में आस्ट्रेलिया का वर्चस्त खत्म हो चुका है। हरभजन ने कहा कि यह जीत आप सबको भी मुबारक हो। आस्ट्रेलिया लंबे समय तक विश्व क्रिकेट पर हावी रहा है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि दूसरी टीमें अब उसे कडी टक्कर देने लगी है। इंग्लैड की टीम वाकई बहुत बढिया खेल और इस लिहाज से वह जीत की हकदार है। हरभजन ने कहा कि ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वॉर्न जैसे महान गेंदबाजों की विदाई के साथ ही आस्ट्रेलियाई टीम का पतन शुरू हो गया था। भ”ाी ने कहा आस्ट्रेलिया के पास आज भी बहुत अच्छे खिलाडी है लेकिन इस टीम को मैक्ग्रा और वॉर्न की कमी खल रही है। टेस्ट मैचों में किसी टीम के लिए बीस विकेट लेना जरूरी होता है लेकिन आज की आस्ट्रेलियाई टीम में यह क्षमता नहीं रह गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें