भारत समाचार
भारत किसानों की खाद्य सुरक्षा पर रहेगा अटल

गरीब किसानों को संरक्षण दिए जाने के मसले पर भारत और अमरीका के बीच उभरे तीखे मतभेदों के कारण जुलाई में आयोजित व्यापार मंत्रियों की नौ दिवसीय बैठक बेनतीजा रही थी। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि इन मतभेदों को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश की जाएगी।
मगर इस बीच वाणिज्य मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने राहुल खुल्लर ने कहा, भारत गरीब किसानों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा के मसले पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा।




















