मुंबई। मुंबई के आतंक निरोधी दस्ते एटीएस से मिली सूचना के अनुसार एटीएस ने आतंकी हमलों की आंशका जताई है साथ ही देश पर हमले की ब़डी योजना भी बनाई जा चुकी हैं। आतंकियों के निशाने पर देश के 12 शहर होने की बात का खुलासा हुआ है। आतंकी एक योजना बनाकर सभी 12 शहरों पर हमला करने की फिराक में हैं। आतंकवादियों की योजना दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, नई मुंबई, पूणे, नासिक, नागपुर, रायगढ़, अहमदाबाद, चंडीगढ़, और इंदौर पर हमला करने की हैं। सुनियोजित तरीकों से बनाई गई इस आतंकी योजना में इन सभी शहरों का ब्लूपिं्रट तैयार किया जा चुका है साथ ही 25 जगहों की वीडियोग्राफी भी की जा चुकी हैं। यह सूचना मुंबई एटीएस को लश्करे-तैयबा के भारतीय फ्रंट के कमान्डेट हिमायत बेग और शेख बिलाल से पता चली है । इन दोनों ने बताया कि लश्कर के निशाने पर भारत के 12 शहर है और शहरों के 25 महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी भी की जा चुकी है, जिसमें अधिकतर की वीडियों फिल्म और नक्षा भी लश्करे-तैयबा के कैम्प में पहुंचाया जा चुका है। मंबई एटीएस का कहना है कि इस बार आतंकियों के निशाने पर न सिर्फ दिल्ली, बल्कि एनसीआर में नोएडा और गाजियाबाद भी है।
भारत समाचार
आतंकियों के निशाने पर देश के कई शहर





















