कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रात में शूटिंग करना बिलकुल पसंद नही: मनोज बाजपेयी

नई दिल्ली, 31 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी को रात में शूटिंग करना बिलकुल पसंद नही है। लेकिन आजकल समय पर काम खत्म करने की उनकी कोई तरकीब काम नही आ रही है, और उन्हें रात को ही शूटिंग करनी पड रही है।
मनोज ने अपने ब्लॉग में लिखा कि इन दिनो वह हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे है। शहर से करीब एक दो घंटे की दूरी पर स्थित इस स्टूडियों के आसपास कुछ भी नही है। स्टूडियों में एक दो अच्छे होटल है। उन्होंने लिखा कि इन दिनों मैं रात को शूटिंग कर रहा हूं, हालांकि रात में शूटिंग करना मुझे बिलकुल पसंद नही है। मैं चाहे कितनी भी कोशिश करूं कि निर्देशक मेरा काम समय पर खत्म कर मुझे बारह या एक बजे तक वापस भेज दे। लेकिन मैं नाकाम ही रहता हूं।
उन्होंने लिखा कि निर्देशक कभी यह सोच ही नही पाते कि मैं बारह या एक बजे के बाद अपना काम ढंग से नही कर पाता। मैं अपनी ऊर्जा नही लगा पाता और न ही दिमाग लगा पाता हूं। मेरी यह परेशानी हमेशा से ही रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें