कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जसवंत सिंह से मिलने पहुंची सुषमा

नई दिल्ली, 31 अगस्त। भाजपा की लोकसभा में उपनेता सुषमा स्वराज सोमवार कोे भाजपा से निष्कासित नेता जसवंत सिंह से मिलने उनके निवास पर पहुंची। उनके साथ एसएस अहलूवालिया भी थे। दोनों नेताओं में क्या बात हुई, अभी तक इसकी जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन पार्टी में उभरे विद्रोह को शांत करने की दिशा में यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जिन्ना के ऊपर लिखी किताब को लेकर जसवंत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इससे खफा जसवंत सिंह ने, खास तौर पर आडवाणी को निशाना बनाकर जोरदार हमला बोल दिया था। जसवंत सिंह ने कहा कि सुषमा स्वराज ने सबह उनसे मिलने का समय मांगा था। मगर उन्होंने मुलाकात के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें