कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भूटिया टीम के प्रदर्शन से खुश

नई दिल्ली, 2 सितंबर। भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान बाईचंग भूटिया ने सीरिया के खिलाफ नेहरू कप टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के तनावपूर्ण अंतिम क्षणों में शानदान प्रदर्शन करने के लिए टीम के खिलाडियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
जूनियर स्तर पर खिलाडियों को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भूटिया ने कहा कि सीरिया के खिलाफ मैच क अंतिम क्षण काफी तनाव भरा था। दोनों ही टीमें बराबरी पर थी ऎसे में कोई भी टीम जीत सकती थी। लेकिन खासकर पेनल्टी शूट आउट में दिखाए गए टीम के प्रदर्शन की भूटिया ने जमकर तारीफ की है।
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चूने गए भूटिया ने कहा कि नेहरू कप के लिए टीम ने बेहतर तैयारी की थी। बार्सिलोना और दुबई में टीम के लिए लाभदायक रहा। एक शीतल पेय उत्पाद कोकाकोला इंडिया द्वारा ग्रामीण स्तर पर प्रतिभा तराशने के प्रयास को अपना समर्थन देते हुए भूटिया ने कहा कि यह एक स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि कोकाकोला के फुटबॉल के साथ जुडने से खिलाडियो को बेहतर सुविघाएं मिल सकेगी जो कि भारतीय फुटबॉल के लिए संजीवनी के समान होगा। कोकाकोला इंडिया और भारतीय फुटबॉल संघ को इस प्रयास के लिए भूटिया ने बघाई दी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें