भारत समाचार
पायलटों का ऎलान आज एक भी फ्लाईट नहीं उडने देंगे

कल जेट को 138 से भी ज्यादा उडानों को रद्द करना पडा था। सरकार ने पायलटों एवं कंपनी प्रबंघन से मसले को जल्द से जल्द सुलझाने की अपील की है। सरकार एस्मा लगाने पर भी विचार कर रही है, उघर कल जेट एयरवेन ने अपने मुसाफिरों का तकलीफ से बचाने के लिए मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसमें कोर्ट ने पायलटों को काम में बाघा नहीं पहुचाने तुरंत नौकरी पर आने के निर्देश दिये लेकिन पायलटों का उस पर कोई असर नहीं है। आज कंपनी के अघ्यक्ष एवं प्रबंघन निदेशक नरेश गोयल से इस मुद्दे पर पायलटों के साथ बैठक होनी है।




















