कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शारापोवा ने स्वेताना को दी करारी शिकस्त

न्यूयार्क, 2 सितंबर। पूर्व चैंपियन मारिया शारापोवा ने अमेरीकी ओपन में प्रभावशाली जीत के साथ फ्लाशिंग मीडोज पर वापसी की लेकिन एक अन्य टेनिस सुंदरी अन्ना इवानोविच महिला एकल के पहले दौर में बाहर हो गयी।
शारापोवा ने बुल्गारिया की स्वेताना पिरोनकोवा को आसानी से सीघे सेटों में 6-3, 6-0 से हरा दिया। इस रूसी तारिका का खेल भी उनकी काली और चमकीले रंग की पोशाक की तरह चमकदार रहा। शारापोवा ने अपने देश की दिनारा साफिना की बेहद संघषपूर्ण जीत के बाद कई घंटों बाद जानदार प्रदर्शन करके दर्शको का मन मोह लिया। तीन बार की ग्रैड स्लैम विजेता शारापोवा ने 29 विनर जमाये। पूर्व नंबर वन खिलाडी और यहां की 11वीं वरीयता इवानोविच की हालाकि पहले दौर में हार गई। उन्हें उक्रेन की 52वीं रैकिंग की कैटरिना बोडारेकों ने 2-6, 6-3, 7-6 से हराया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें