पटना। बिहार में सप्ताह भर पहले बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियाें को नक्सलियों ने रविवार सुबह रिहा कर दिया लेकिन पुलिस ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करने से इंकार किया है। स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक नक्सलियों ने लखीसराय और जमुई जिलों के बीच के वन क्षेत्र में तीनों पुलिसकर्मियों को छो़ड दिया है, लेकिन राज्य के पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इधर, नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए अभय कुमार यादव की पत्नी रजनी देवी ने खगç़डया से टेलीफोन पर बताया कि सुबह एक कथित नक्सली भी उनसे मिलने आया था और उसने अभय को छो़ड देने की बात कही। नक्सली ने रजनी से राखी भी बंधवाई। रजनी ने कहा, ""मैं बहुत खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरे पति जल्दी ही घर लौट आएंगे।"" राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने इन खबरों की पुष्टि करने से इंकार किया है कि नक्सलियों ने तीनों पुलिसकर्मियों को छो़ड दिया है। उन्होंने कहा, ""जब तक तीनों पुलिसकर्मी अपने घरों को नहीं लौट आते तब तक हम कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।"" बंधक पुलिसकर्मियों में रूपेश कुमार सिन्हा (बेतिया), अभय यादव (बेगूसराय) और ऎहतशाम खान (मांडर, रांची) शामिल हैं। इससे पहले बंधक बनाए गए एक अन्य पुलिसकर्मी लुकस टेटे की नक्सलियों ने शुक्रवार को हत्या कर दी थी।





















