कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विवाह के बाद मेरे पास कोई काम नही था: शाहिद

मुंबई, 2 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि 2006 में प्रदर्शित फिल्म "विवाह" के बाद छह महीने तक उनके पास कोई काम नही था। हालांकि "कमीने" की सफलता के बाद उन्हें कई नए ऑफर मिले है।
टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के कार्यक्रम "तेरे मेरे बीच में" के दौरान शाहिद ने कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान से कहा, सुपरहिट फिल्म "विवाह" के बाद का समय सबसे खराब समय था। मैं छह महीने तक बिना काम के घर पर बैठा था। मुझे करीब 60 फिल्मों में अभिनय का अवसर मिला था, पर एक भी कहानी मुझे प्रेरित नही कर सकी थी।
कार्यक्रम के दौरान शाहिद ने कहा कि अपनी पहली फिल्म "इश्क विश्क" की असफलता के बाद उनका विश्वास खोने लगा था। उन्होंने बताया कि "विवाह" फिल्म की शूटिंग के दौरान वह काफी घबराए हुए थे, तब निर्देशक सूरज बडजात्या ने उनसे कहा, केवल एक ही बात तुम्हे आगे बढने में मदद कर सकती है, और वह है तुम्हारी योग्यता और तुम योग्य हो।

अन्य खबरें

अन्य खबरें