कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारतीय हॉकी टीम कनाडा में जाएगी छह टेस्ट मैच खेलने

नई दिल्ली, 3 सितंबर। अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ खेल की तैयारियों के सिलसिले में कनाडा मे भारतीय पुरूष हॉकी टीम उसके खिलाफ छह हॉकी टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जाएगी। भारतीय हॉकी टीम 3 से 26 अक्टूबर तक कनाडा में उसके खिलाफ छह टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत की टीम कनाडा में उसके खिलाफ शुरू के दो टेस्ट विक्टोरिया और बाद के टेस्ट चार मैच वेकूवर में खेलेगी। इस दौरे के लिए भारत के संभावितों का ट्रैनिंग कैप 7 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बालेवाडी (पुणे) में लगाया जाएगा। पिछले महीने भारत की पुरूष हॉकी टी यूरोप के दौरे पर गई थी। भारतीय टीम के इस यूरोप दौरे पर उसके स्पेनिश कॉच होजे ब्रासा ने अपनी तरकश के हर तीन को  आजमाया था।
इससे ब्रासा के इस बात का अंदाज जरूर हो गया कि किस खिलाडी में कितनी संभावना है और किस में कितने सुघार की गुंजाइश है। भारतीय टीम के कोचिंग और स्पोर्ट स्टाफ को छह सिंतबर को पुणे पहुंचने को कहा गया है। यह जानकारी हॉकी इंडिया ने दी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें