कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फरारी से जुडे फोर्स इंडिया के चालक गिएनकार्ला

लंदन, 4 सितंबर। फार्मूला वन टीम फोर्स इंडिया के मालिक विजय माल्या ने अपने मुख्य चालक इटली के गिएनकार्लो फिसिकेला को बाकी के सत्र के लिए फरारी के साथ जुडने की गुरूवार को अनुमति दे दी। माल्या ने एक कहा कि हाल ही में संपन्न बेल्जियम ग्रां प्री में फोर्स इंडिया को दूसरा स्थान दिलाने वाले फिसिकेला को टीम के साथ उनके अनुबंघ से मुक्त किया जाता है और वह फरारी के साथ जुडने के लिए मुक्त है। उन्होंने कहा कि गिएनकार्लो और उनकी मैनेजमेंट टीम ने बुघवार को मुझे फरारी के प्रस्ताव के बारे में बताया था। किसी भी इतालवी चालक के लिए फरारी के साथ जुडना किसी सपने में सच होने के समान होता है। गिएनकार्लो के लिए भी ऎसा ही है। किसी को भी उनके रास्ते में नहीं आना चाहिए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें