कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

और गहरा सकता है बिजली संकट

नई दिल्ली, 23 सितंबर। औद्योगिक उत्पादन बढने की वजह से बिजली की मांग भी बढने लगी है, इस कारण आने वाले दिनों में बिजली संकट और गहरा सकता है। ऊर्जा मंत्रालय का भी मानना है कि उद्योगों में बिजली की खपत मौजूदा 35 प्रतिशत से बढकर 45 प्रतिशत तक जा सकती है। मशीनों की बढती रफ्तार भले ही अर्थव्यवस्था में जान फूंक रही हो लेकिन इससे बिजली का नया संकट पैदा हो सकता है।
औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार जनवरी में जहां 0.5 प्रतिशत थी वहीं जुलाई तक बढकर करीब 7 प्रतिशत तक पहुंच गई है। आने वाले दिनों में उद्योगों की रफ्तार में और तेजी से इनमें बिजली की मांग 10 प्रतिशत बढने की संभावना है। फिलहाल व्यस्ततम घंटो के दौरान जुलाई में मांग और आपूर्ति में जो अंतर 12.6 प्रतिशत का था, वो अब बढकर अगस्त में 14.2 प्रतिशत हो गया है और सबसे ज्यादा कमी करीब 20 प्रतिशत पश्चिमी क्षेत्र यानी महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ, मघ्यप्रदेश जैसे इलाकों में हो रही है जहां पर्याप्त संख्या में उद्योग है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें