कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रेड्डी की अंतिम विदाई में मची भगदड

हैदराबाद, 4 सितंबर। आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम इतनी भीड उमडी कि वहां भगदड मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। भगदड की वजह से तय कार्यक्रम स एक घंटे पहले दोपहर एक बजे ही रेड्डी के पार्थिव शरीर को बेगमपेट हवाई अड्डी ले जाना पडा। पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए दो बजे तक स्टेडियम में रखा जाना था। भगदड में कई लोगों की हालत गंभीर है। स्थिति में काबू से बाहर होते देख रेड्डी के पुत्र वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अधिकारियों से बात की और फिर पार्थिव शरीर को हवाई अड्डे ले जाया गया। ज्ञात रहे रेड्डी की बुधवार को एक हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। कडप्पा जिले में उनके गृहनगर पुलिवेंदुला में शुक्रवार अपरा±न उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें