कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ तो जवाब देंगे : सेना प्रमुख

नई दिल्ली 5,सितम्बर। पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए सेना प्रमुख जनलर दीपक कपूर ने आज स्पष्ट कर दिया कि अगर सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रहा तो भारतीय सेना बेशक इसका जवाब देगी। जनरल कपूर ने यहां एक रक्षा समारोह में कहा कि संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रहा तो हम पक्का जवाब देंगे। हम अमूूूमन संयम बरतते हैं लेकिन दूसरी ओर से उल्लंघन होने पर जवाब तो देना ही होगा। जनरल कपूर का यह कडा रूख ऎसे समय सामने आया है। जब इस सप्ताह की पूंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ और फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान मारा गया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी नियंत्रित फायरिंग की थी। जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कराने के मकसद से हो रही है। अब भी नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठिये इस ओर आने की फिराक में है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें