कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आंध्र प्रदेश सीएम : रोसैया को दिल्ली का फैसला मंजूर

हैदराबाद, 5 सितंबर। दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के उत्तराधिकारी की तलाश के लिए जारी राजनीकि सरगर्मी के बीच आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. रोसैया ने साफ कहा है कि उन्हें नए नेता के चयन के बारे में केंद्रीय नेतृत्व का कोई भी फैसला मंजूर होगा। कार्यवाहक मुख्यमंत्री की हैसियत से शनिवार को कार्यालय पहुंचे रोसैया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, नया नेता कौन होगा, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है। इस मुद्दे पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जो भी फैसला लेगा, मुझे मंजूर होगा। उल्लेखनीय है कि दिवंगत रेड्डी के पुत्र जगनमोहन रेड्डी को राज्य में सत्ता की कमान सौंपे जाने की मांग जोर पकड चुकी है। रोसैया राज्य के वित्त मंत्री भी हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जगनमोहन रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को देखते हुए खुद को मुख्यमंत्री की दौड से बाहर कर लेंगे, तो उन्होंने कहा कि फैसला पार्टी नेतृत्व को लेना है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति वफादारी का इजहार करते हुए कहा, अगर पार्टी आला कमान की ओर से मुझे हुसैन सागर झील में कूदने का निर्देश मिलेगा, तो मैं इससे भी परहेज नहीं करूंगा। कहा जा रहा है कि जिस तरह से पार्टी के विधायक और कुछ मंत्री जगनमोहन कोे कुर्सी दिए जाने की बात उठा रहे हैं, उससे 77 वर्षीय रोसैया खफा हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें