जालन्धर। जिले के बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र में एक युवक की मां ने युवक की प्रेमिका को जला कर मार डाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी विकास का गोरा नाम की युवती से 4-5 वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन युवक द्वारा अन्यत्र शादी करने के बाद युवती ने युवक से संबंध तोड लिए। लेकिन युवक की मां पुष्पा ने गोरा से संपर्क बनाए रखा। वह उसे बाजार ले गई। वापस आकर जब युवती चाय बना रही थी तो पुष्पा ने युवती को आग के हवाले कर दिया और वहां से फरार हो गई।
युवती के रिश्तेदारों ने झुलसी हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने युवती के पिता के बयानौं के आधार पर युवक की मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
भारत समाचार
प्रेमी की मां ने प्रेमिका को जिंदा जलाया





















