भारत समाचार
आईएमएफ में भारत करेगा दस अरब डॉलर निवेश

जर्मनी और फ्रांस ने एक संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि भारत और सऊदी अरब जैसे अन्य देशों से यह उम्मीद की जा सकती है कि वे कोष में भारी योगदान करेंगे। हम इन देशों से कोष को समृद्ध बनाने के प्रयासों में शामिल होने की उम्मीद करते हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि यूरोपीय देशों को दूसरे देशों के कदम का इंतजार किए बिना अपने योगदान की घोषणा करनी चाहिए। ब्रिटेन को जर्मनी एवं फ्रांस को संयुक्त प्रस्ताव पसंद नहीं है। उसका मानना है कि उसकी अर्थव्यवस्था अभी संकट से नहीं उभरी है इसलिए योगदान में इजाफा व्यवहारिक कदम नहीं होगा।




















